सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों के कैशलेस इलाज को लेकर दिया बड़ा आदेश, ये सेवाएं भी होंगी शामिल
नई दिल्ली, मई 26 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लाभ सीधे आम आदमी को मिलना चाहिए। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना में आयुष पद्धतियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए। कहा कि आयुष्मान योजना के क्लेम दावों का तय समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निर्देश दिए कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कोविड कालखंड में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का प्राथमिकता के आधार पर यथोचित समायोजन किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी जैसी पद्धतियों की आईपीडी सेवाओं को भी दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में इलाज, जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.