सीएम योगी ने संभाली कमान, अखिलेश ने बदले प्रत्याशी, तीन वजह, जिससे अहम हो गया MLC चुनाव
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव बेहद अहम हो गए हैं। शिक्षक और स्नातक कोटे के केवल 11 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए भाजपा और सपा दोनों तरफ से ताकत झोंकी दी गई है। खुद सीएम योगी ने भाजपा के लिए चुनाव की कमान संभाल ली है। भाजपा के एमएलसी प्रत्याशियों को जिताने के लिए मुख्यमंत्री की लगातार तीसरी जनसभा आज हो रही है। सोमवार को गोरखपुर, मंगलवार को बरेली के बाद आज बुधवार को वाराणसी में सीएम योगी एमएलसी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। माना जा रहा है कि 23 को होने वाली वोटिंग से पहले अन्य सीटों पर भी सीएम की जनसभा होगी। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तरह विधान परिषद में भी अंतिम समय में दो प्रत्याशियों को बदलकर बता दिया है कि यह चुनाव उनके लिए भी कितना महत्वपूर्ण है। समाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.