विशेष संवाददाता, अप्रैल 4 -- UP School News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बनारस से राज्यव्यापी 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों और शिक्षकों से आह्वान किया कि स्कूलों से बच्चों का ड्रॉप आउट रेट तीन से कम कर शून्य पर लाना होगा। योगी शनिवार सुबह शिवपुर कम्पोजिट विद्यालय पहुंचे थे। अभियान के शुभारम्भ के मौके पर उन्होंने शिक्षा में किए कार्यों को गिनाया। बताया कि नौ वर्ष में लगभग 60 लाख नए बच्चों को स्कूलों से जोड़ा गया है। स्कूली शिक्षा पर लगभग 80 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय, पेयजल की व्यवस्था की गई। परिणाम यह रहा कि ड्रॉप आउट रेट 19 से घटकर अब मात्र तीन फीसदी रह गया है।अनुदेशकों औऱ शिक्षामित्रों का नया मानदेय इसी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.