कन्नौज, मई 17 -- छिबरामऊ। नगर में ताजपुर रोड स्थित सतराज वाटिका में आयोजित अभिनंदन समारोह में राज्यमंत्री कैलाश राजपूत का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैलाश राजपूत ने कहा सीएम योगी ने प्रदेश को अपराध मुक्त बना दिया है। इसके कारण देश ही नहीं विदेशों से भी निवेश आ रहा है और यहां के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने सपा के पीडीए पर तंज करते हुए कहा जब अखिलेश की सपा सरकार थी, तब पीडीए का ध्यान नही आया। सरकारी नौकरी में केवल जाति विशेष का ही ध्यान रखा जाता था। आज पीडीए के नाम पर समाज को जातियों में बांटकर वोट लेना चाहते हैं, लेकिन जनता बहुत समझदार है। यह भी पढ़ें- यह केवल भाजपा में हो सकता है, यूपी चुनाव से पहले पार्टी वर्कर्स ट्रेनिंग में पहुंचे CM योगी; दिया जीत का मंत्र उन्होंने बाबू कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा उनके आशीर्वाद स...