सीएम योगी ने पूर्व सांसद ले. जनरल श्रीप्रकाश मणि से की शिष्टाचार भेंट
गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया के पूर्व सांसद, लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम योगी शुक्रवार शाम सिविल लाइंस गोरखपुर स्थित पूर्व सांसद (देवरिया), पूर्व उप थलसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। यहां श्री त्रिपाठी के पुत्र एवं देवरिया के सांसद शशांक मणि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आवास के अंदर जाकर श्री त्रिपाठी और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। आत्मीयतापूर्ण भेंट के दौरान सीएम योगी ने पूर्व सांसद और सभी परिवारीजन से बातचीत कर उनका हाल जाना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.