लखनऊ, मार्च 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा लोक मंगल की कामना की। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन किए, जहां पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी एवं अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन संपन्न कराया। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दर्शन-पूजन के उपरांत परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी चैत्र नवरात्रि मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु देवी पाटन धाम आते हैं, अतः उनकी सुविधा सर्वोच्च प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.