सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, दिया कार्रवाई का भरोसा
गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कार्रवाई का भरोसा दिया।गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने कहा कि मामलों का निस्तारण 15 दिन के अंदर करें। पीड़ित से फीडबैक भी लें। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जमीन विवाद को लेकर आए फरियादियों को सुन दबंगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इलाज के लिए आए लोगों को आश्वासन दिया कि सभी का इलाज होगा।जनता दर्शन में सीएम ने 200 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी और भरोसा दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.