सीएम योगी ने आज बुलाई कैबिनेट मीटिंग, वकीलों को गुड न्यूज के साथ मिल सकती है 16 प्रस्तावों को मंजूरी
विशेष संवाददाता, जून 3 -- Yogi Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की शाम पांच बजे राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में 16 से अधिक प्रस्तावों को कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। प्रदेश में जिला अदालतों से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सरकार के मुकदमों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं को गुड न्यूज भी मिल सकती है। योगी सरकार उनके मानदेय और मासिक भत्ते में बढ़ोत्तरी का तोहफा देने की तैयारी में है। इससे जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट के सामने आएगा। वहीं प्रदेश के पांच जिलों में नई जेल बनाने का रास्ता भी साफ होने की उम्मीद है। वहीं मक्का क्रय नीति के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश में मुरादाबाद, औरैया, ललितपुर, कानपुर नगर और भदोही में नई जेल का निर्माण होना है। इसके लिए धनराशि की स्वीकृति से जुड़े अलग-अलग प्रस्तावों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.