वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिनी दौरे पर बनारस आ रहे हैं। वे यहां कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के साथ अवलोकन भी करेंगे। हालांकि अभी प्रोटोकॉल नहीं पहुंचा है, लेकिन सुरक्षा टीम के पहुंचते ही जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम करीब पांच बजे गोरखपुर से हेलीकॉप्टर से पुलिसलाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ घंटेभर तक समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति और मूलभूत सुविधाओं के सुधार पर जोर रहेगा। बैठक के बाद वह गतिमान परियोजनाओं का निरीक्षण करने निकलेंगे। यह भी पढ़ें- CM योगी इस जिले को देंगे बड़ा तोहफा, 613 करोड़ की 71 विकास परियोजनाओं का करेंगे लो...