सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र...नौकरी का झांसा देकर 43 लोगों से ठगी, ऐसे फंसाया
संवाददाता, अक्टूबर 23 -- कानपुर, संवाददाता। शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 43 लोगों से 80 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला सामना आया है। खुद को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के संयुक्त सचिव का रिश्तेदार बता लोवर डिवीजन क्लर्क, और चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठ लिए। एक पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत कर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिरहाना रोड निवासी शरद अवस्थी ने बताया कि वह बेकनगंज स्थित सिनेमा घर में केयरटेकर हैं। फजलगंज का नीरज मिश्रा बिजली का काम करने आता था। वर्ष 2024 में मुलाकात के दौरान नीरज ने बताया कि उसके ममिया ससुर अरविंद नारायन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज में संयुक्त सचिव हैं। उन्होंने कानपुर देहात के एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर उसकी नौकरी लगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.