संवाददाता, जुलाई 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचेंगे। योगी मुख्यालय कर्वी स्थित सीआईसी परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 950 करोड़ की लागत से 124 परियोजनाओं की सौगात धर्मनगरी को देंगे। मुख्यमंत्री सीआईसी परिसर से ही 49 परियोजनाओं का लोकार्पण और 75 का शिलान्यास करेंगे। जनसभा के बाद सीएम कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग के नए व पुराने कार्यों के साथ ही जिले के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।सीआईसी में होगी जनसभा, वाटरप्रूफ पंडाल तैयार चित्रकूट, संवाददाता। चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। कई दिनों से जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। बारिश को देखत...