नई दिल्ली, फरवरी 27 -- UP News: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को एक और साल का सेवा विस्तार मिल गया है। अवनीश अवस्थी अब अगले साल 28 फरवरी तक मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद पर बने रहेंगे। अवनीश अवस्थी को चौथी बार सेवा विस्तार मिला है। उनकी गिनती मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद अधिकारियो में होती है। मुख्यमंत्री की चार दिवसीय सिंगापुर और जापान दौरे पर भी अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री के साथ-साथ थे। शुक्रवार की भोर में ही मुख्यमंत्री लखनऊ लौटे हैं। सेवा विस्तार को लेकर राज्यपाल की मंजूरी के बाद आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।2022 में हुए थे सेवानिवृत्त 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी प्रशासनिक दक्षता और अनुभव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.