नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की अगली सुबह शनिवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुबह-सुबह सीएम योगी से अचानक हुई मुलाकात में बच्चा पार्टी की मौज हो गई। परिसर का राउंड लगाने निकले सीएम योगी को अचानक कुछ बच्चे दिखे तो वे वहीं रुक गए। सीएम ने बच्चों को बुलाया और उनसे बातचीत शुरू कर दी। बच्चे भी उन्हें घेरकर खडे़ हो गए। इसके बाद कुछ देर तक हंसी-ठिठोली और बातें होती रहीं। इसी दौरान सीएम योगी ने चॉकलेट मंगाई और एक-एक कर बच्चों को देनी शुरू कर दी। उन्होंने पूछ-पूछ कर सुनिश्चित किया कि सभी बच्चों को चॉकलेट मिल जाए। इस दौरान बहुत छोटे बच्चों को सीएम योगी ने खिलौने भी दिए। ऐसे ही एक छोटे से बच्चे को उन्होंने झुनझुना बजाकर दिखाया तो बच्चा खिलाखिला उठा। सीएम, मासूम को पास से झुनझुना दिखाया तो उसने झट से उनके हाथ से झुनझुना ले ल...