सहारनपुर, मई 4 -- सीएम योगी आदित्यनाथ के देवबंद दौरे को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। सोमवार को स्टेट हाइवे स्थित कार्यक्रम स्थल पर टैंट लगाने सहित अन्य कार्यो के लिए अमला जुटा रहा। वहीं कार्यक्रम को लेकर प्रशासन मुस्तैद बना हुआ है। डीएम व एसएसपी ने भी देवबंद पहुंच तैयारियां का जायजा लिया। सात मई को उप्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवबंद पहुंच वह जनसभा कर जनपद की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सीएम के कार्यक्रम के लिए सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर सिल्वर पैराडाइज के निकट मैदान में पंडाल बनाने के लिए टेंट का सामान भी सभा स्थल पर मंगा लिया गया है। यह भी पढ़ें- CM योगी इस जिले को देंगे बड़ा तोहफा, 613 करोड़ की 71 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास सभा स्थल निकट साफ सफाई का कार्य जारी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.