सीएम योगी के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने को बद्रीनाथ धाम की पैदल यात्रा शुरू
बागपत, सितम्बर 2 -- दाहा। श्री गोरखनाथ आश्रम भगवानपुर नांगल के महंत योगी अर्जुन नाथ महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने और भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से बद्रीनाथ धाम तक पैदल यात्रा शुरू की है। उन्होंने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से गंगा जल लेकर अपनी यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान वह विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर बद्रीनाथ धाम पहुंचेंगे। महंत योगी अर्जुन नाथ महाराज ने कहा कि यह यात्रा केवल व्यक्तिगत आस्था नहीं, बल्कि संकल्प, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना से की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्य हो रहे हैं। इसी भावना के साथ उन्होंने भगवान बद्रीनाथ से मुख्यमंत्री योगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.