सीएम योगी के आने से ठीक पहले बदला इस जिले का समीकरण, भाजपा नेता की अखिलेश से मुलाकात
बरेली मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 12 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर खेमेबाजी और राजनीतिक गहमागमहमी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली के दौरे पर आ रहे हैं। इससे ठीक पहले जिले का राजनीतिक समीकरण बदल गया है। आंवला से लगातार दो बार सांसद और पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र कश्यप ने फेसबुक पर इस्तीफा पोस्ट कर रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। बेटी कीर्ति के साथ अखिलेश से मिले धर्मेंद्र कश्यप ने उसके लिए बिथरी चैनपुर सीट पर दावा भी ठोंक दिया है। इससे समाजवादी पार्टी में भी हलचल तेज हो गई। वीरपाल अपने बेटे डॉ. देवेंद्र यादव के लिए इस सीट से टिकट की पैरवी कर रहे थे। बताया जाता है कि अखिलेश ने वीरपाल को लखनऊ बुलाकर समीकरणों पर चर्चा भी की है। मुख्यमंत्री मंगलवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.