कुशीनगर, जून 1 -- कुशीनगर। तमकुहीराज में एनएच-28 के किनारे एनएचएआई के पार्किंग ग्राउंड में दो जून को सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं। रविवार को जर्मन हैंगर टेंट लगाने का काम शुरू हो गया। इसके साथ ही हेलीपैड का निर्माण भी युद्धस्तर पर चल रहा है। सीएम के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीएम, एसपी व क्षेत्रीय विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के किनारे स्थित एनएचएआई के पार्किंग ग्राउंड में होना है। कार्यक्रम स्थल को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए जर्मन हैंगर टेंट लगाने समेत अन्य व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं। पार्किंग ग्राउंड के समीप एक खेत में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। सभा स्थल ...