सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, पास के साथ वीआईपी गैलरी तक पहुंचा संदिग्ध व्यक्ति
बस्ती। हिन्दुस्तान संवाद, जुलाई 20 -- CM Yogi security lapse: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्ती दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आ रहा है। एक व्यक्ति खास लोगों को जारी होने वाला पास गले में लटकाए वीआईपी गैलरी तक पहुंच गया। जबकि जिन लोगों को पास जारी किए गए थे, उनकी सूची में उसका नाम नहीं था। जिलाध्यक्ष और विधायक की भेजी गई सूची पर ही प्रशासन पास जारी करता है। सूची में उसका नाम नहीं होने और पास लेकर वीआईपी गैलरी तक उसके पहुंचने से जिलाध्यक्ष भी हैरान है। सूची में नाम नहीं होने पर भी वीआईपी पास के साथ कार्यक्रम में एंट्री ने सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र पर सवाल खड़ा कर दिया है। परसरामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले इस व्यक्ति पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सोशल मीडिया पर संदिग्ध की वायरल तस्वीर में उसके गले में एक वीआईपी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.