गोरखपुर, जुलाई 13 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में रेलवे अस्पताल के पास पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवती की सरेराह पिटाई के मामले में रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई कर दी गई है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर शाहपुर थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह और कौवाबाग चौकी प्रभारी दुर्गेश नंदिनी को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं मौके पर वीडियो में दिख रहे पीआरवी के दो सिपाहियों और एक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। एक होमगार्ड के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसके साथ ही एसएसपी ने अपने पीआरओ रहे निरीक्षक जितेंद्र सिंह को शाहपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है। तारामंडल क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने पिता को कार से लेकर अस्पताल जा रही थी। गुरुवार शाम रेलवे अस्पताल के पास युवती की क...