बस्ती, मार्च 6 -- Basti News: यूपी की कानून व्यवस्था और बेटियों को लेकर हो रहे अपराध पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर गोरखपुर के पड़ोसी जिले बस्ती में देखने को मिला है। कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में 12वीं की छात्रा को घर में घुसकर गोली मारने वाले मनदीप को शुक्रवार सुबह पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली मारकर पकड़ा गया है। एकतरफा प्यार में युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद ही थानेदारा और विवेचक को लाइन हाजिर भी किया जा चुका है।घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी की तलाश में एसओजी (SOG) और स्वाट (SWAT) की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। शुक्रवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि आर...