सैदनगली (अमरोहा), मार्च 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'अपराध और अपराधियों' के प्रति सख्त तेवरों का असर एक बार फिर गाजियाबाद में देखने को मिला है। लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर नृशंस हमला करने वाले दोनों इनामी भाइयों का अंत पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कर दिया है। सोमवार को एक लाख के इनामी जीशान के एनकाउंटर के बाद, मंगलवार देर रात उसके बड़े भाई और मुख्य सहयोगी गुलफाम को भी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए न्याय सुनिश्चित किया है।मुख्यमंत्री की सख्ती और पुलिस का एक्शन बता दें कि यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले को शासन ने बेहद गंभीरता से लिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले कड़े निर्देशों के बाद गाजियाबाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थी...