नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- UP News: यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार को शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों एवं अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। अब शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय करीब दोगुना हो जाएगा। इसी महीने से बढ़ा हुआ मानदेय मिलने भी लगेगा। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों शिक्षा कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिल सकेगी। कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में 10,000 रुपए निर्धारित किए गए शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाकर अब 18,000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। इसी प्रकार अंशकालिक अनुदेशकों का मानद...