गोरखपुर, मार्च 14 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर बिहार के एक मौलाना की तरफ से अभद्र टिप्पणी के मामले में सहजनवा क्षेत्र के हियुवा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।सहजनवा क्षेत्र के हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने एसओ महेश चौबे को शिकायती पत्र देकर बताया कि बिहार राज्य के एक मौलाना ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इससे कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। हियुवा के पूर्व कार्यकर्ताओं ने मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।शिकायत करने वालों में हियुवा नेता उदयभान सिंह, प्रधान मदन मुरारी गुप्ता, प्रेम पाल गुप्ता, जयंत कुमार सिंह, ध्रुव गौंड, सचिदानंद पांडेय, विमलेश कुमार, अरुण कुमार शुक्ला, अंशु कुमार त्रिपाठी, शिव स...