लखनऊ, मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर में करीब 69,794 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए, जिससे उनके कामकाज को डिजिटल रूप से मजबूत किया जा सके। साथ ही कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ मिशन रोजगार के तहत नियुक्ति पत्र भी सौंपे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की रीढ़ हैं। स्मार्टफोन मिलने से उन्हें डेटा अपडेट करने, योजनाओं की निगरानी और लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने में आसानी होगी। सरकार का उद्देश्य इस पहल के जरिए आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है, ताकि ब...