नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- उत्तर प्रदेश में रोहिंग्या और बांग्लोदशी घुसपैठियों पर ऐक्शन जारी है। इस बीच 'योगी की पाती' आने से घुसपैठियों में हाहाकार मच गया है। सीएम योगी अपनी पाती में साफ शब्दों में लिखा कि एक भी घुसपैठिया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है घुसपैठियों का नहीं इस पाती को लेकर मेयर-विधायक और बीजेपी पदाधिकारी घर-घर, इलाके-इलाके बांट रहे हैं। लोगों को सीएम योगी का संदेश सुना रहे हैं। लोगों से अपील कर रहे हैं। सोमवार को योगी ने एक पाती में लिखा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एक प्रकरण के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि घुसपैठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती है। इससे स्पष्ट है कि घुसपैठिए किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नही...