नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सीएम योगी ने हाल ही में वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कम होने की बात कहते हुए इस पर चिंता जताई थी। इसके बाद भाजपा छूटे वोटरों को जोड़ने के लिए कमर कसके मैदान में उतर गई है। भाजपा प्रदेश में एक महीने का मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी। यह मुहिम 19 नवंबर से 19 दिसंबर तक चलेगी। आगामी 22, 23 और 24 नवंबर को पूरी पार्टी बूथ पर दिखेगी। प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर पूरी पार्टी नजर आएगी। बूथ अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष तक और वार्ड मेंबर से लेकर मंत्री तक सभी इस दौरान सक्रिय रहकर नये और छूटे हुए मतदाताओं के वोट बनवाएंगे। पार्टी का युवा और महिला मोर्चा अलग-अलग तिथियों में विशेष अभियान चलाएंगे। उसमें भी पार्टीजन जुटेंगे। पार्टी ने 17 नवंबर को निर्वाचन आयोग द्वारा संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण (एसएस...