हरदोई, अप्रैल 18 -- मल्लावां। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 24 अप्रैल को मल्लावां का संभावित दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सकते हैं, जहां 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। तैयारियों के मद्देनजर शनिवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा, एसडीएम बिलग्राम एन. राम वर्मा तथा सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों ने बाबा सुनासीर नाथ मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मल्लावां के राघोपुर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण करेंगे। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.