नई दिल्ली, मार्च 4 -- Happy Holi 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ होली पर आज कुछ अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। सुबह-सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गोशाला में गायों के साथ कुछ वक्त बिताने के बाद सीएम योगी होली पर जुटे साधु-संन्यासियों और आम लोगों के बीच पहुंचे। काले चश्मा लगाए सीएम योगी को लोगों ने रंगों से सराबोर कर दिया। गोरखनाथ मंदिर में भजन-कीर्तन और होली गीतों के बीच जमकर अबीर-गुलाल उड़े। इस बीच सीएम योगी ने होली पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं और बधाई दी। सीएम योगी ने एएनआई से बातचीत में प्रदेश की जनता को संदेश में कहा- 'आज होली है। पूरे प्रदेशवासियों को उत्साह और उमंग के इस पावन पर्व की, समरसता के इस पावन पर्व की मैं हृदय से बधाई देता हूं। हजारों वर्षों की इस विरासत को संरक्षित करके भारत की ऋषि परंपरा ने, पूर्वजों ने जिस थाती को सौंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.