लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए रविवार का दिन उम्मीद की नई किरण लेकर आया। लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि वर्ष 2026-27 में प्रदेश सरकार विभिन्न आयोगों और भर्ती बोर्डों के जरिये करीब डेढ़ लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेगी। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 357 कनिष्ठ विश्लेषक औषधि और 252 डेंटल हाइजीनिस्ट को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके सपनों को उड़ान दी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अब भर्ती में धांधली करने वालों को न तो माफ किया जाएगा और न ही बख्शा जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 32 हजार पदों पर भर्ती करेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 15 हजार पदों पर नियुक्तियां देगा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.