सीएम योगी का तीन दिन गोरखपुर और बस्ती मंडल में दौरा, देंगे करोड़ों की सौगात
हिन्दुस्तान टीम, जून 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार से अगले तीन दिन तक गोरखपुर-बस्ती मंडल को विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान सीएम योगी गोरखपुर, चिलुआताल क्षेत्र, धनघटा क्षेत्र, संतकबीरनगर, देवरिया में रहेंगे। योगी गुरुवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा स्थापित एक लाख बच्चों की क्षमता वाली अत्याधुनिक केंद्रीयकृत रसोई का उद्घाटन करेंगे। चिलुआताल क्षेत्र में स्थित इस रसोईघर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम गुरुवार को ही संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र को 224.79 करोड़ रुपए की 65 परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम का आयोजन धनघटा क्षेत्र के बसवारी गांव में स्थित शिव मंदिर बाबा बैजूनाथ धाम परिसर में होगा। वहीं, 26 जून को मुख्यमंत्री देवरिया के बरांव स्थित खेल मैदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.