गोंडा, दिसम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड में आमजन का जीना मुहाल है। इसको देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक से 12 तक के सभी विद्यालय एक जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। यही नहीं गोडा डीएम प्रियंका निरंजन ने रविवार देर शाम को भीषण ठंड को लेकर एक से आठवीं के सभी बच्चों की दो दिन छुट्टी घोषित कर दी थी। इसके बाद भी सोमवार को गोंडा जिले के ब्लॉकों में संचालित हो रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ठंड में खुले रहे। अवकाश के बाद भी कस्तूरबा बालिका विद्यालय खुले रहने से कई विद्यालयों में छात्राएं ठंड में बेहाल नजर आईं। सीएम और डीएम का आदेश बेअसर साबित हुआ। रूपईडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सोमवार को छुट्टी के आदेश के बाद भी खुला। शिक्षक और छात्राएं ठंड से कांपते रहीं। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में छुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.