सीएम योगी काशी से आज राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगे आगाज
वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को काशी से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ करेंगे। सिगरा स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (रुद्राक्ष) में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मामलों की कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भी मौजूद रहेंगी। पोषण माह में गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर जोर रहेगा। भारत सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। इसमें प्रौद्योगिकी आधारित और समुदाय केंद्रित दृष्टिकोण के जरिए छह वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण का समाधान किया जाता है। यह भी पढ़ें- आज से पोषण माह, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बढ़ेगी समुदाय की भागीदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.