वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बरेका मैदान में चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित तीन दिवसीय महानाट्य का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान एमपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को विशेष 'वैदिक घड़ी' भेंट करेंगे। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ की ओर से आयोजित होने जा रहे महानाट्य का शुभारंभ महाकाल की आरती से होगा। उत्तर प्रदेश में पहली बार बनारस में इस भव्य महानाट्य का मंचन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 200 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। 18 घोड़े, दो रथ, चार ऊंट, एक पालकी और एक हाथी भी प्रस्तुति को जीवंत बनाएंगे। महानाट्य में तीन मंचों का निर्माण किया गया है। सिंहासन बत्तीसी, बेताल पच्चीसी और भविष्य पुराण के प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। 27 फीट ऊंचा सिंहासन मुख्य आकर्षण होगा। सम्राट विक्रमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.