शिवम सिंह, फरवरी 17 -- सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सात पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। गोरखपुर के शाहपुर इलाके में चार दिसंबर को सीएम के काफिले के सामने अचानक एक स्कूल बस घुसने के मामले में तत्कालीन एसएसपी जांच के आदेश दिए थे। दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट तैयार हो गई है और कार्रवाई के लिए जल्द ही एसएसपी को सौंपी जाएगी। इस मामले में घटना के बाद थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटाकर मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी चार्ट और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई। एसपी की रिपोर्ट में चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक के चार और सिविल के तीन पुलिसकर्मी सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही बरतते पाए गए हैं। सीएम फ्लीट के गुजरने से पहले चौराहे को पूरी तरह से...