सीएम योगी आज 818 युवाओं को देंगे अप्वाइंटमेंट लेटर, यूपी में नौकरी का देने का महाभियान शुरू
संवाददाता, सितम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया। इस महाभियान की शुरुआत शनिवार से हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शानिवार को लोकभवन में 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर नौकरी की सौगात देंगे। इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं एवं आयुष विभाग से जुड़े विभागों के अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों में कौशल विकास के 48 अभ्यर्थी हैं। प्लंबर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 31 है। इसके अलावा आयुष विभाग में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 361 चयनित अभ्यर्थियों को भी कार्यक्रम में सीएम योगी नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी: दक्षिण-पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.