नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। टैबलेट वितरण का समारोह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में होगा। समारोह में गोरखपुर मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर की युवा प्रतिभाएं एक मंच पर जुटेंगी। गोरखपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 35000 जबकि देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5000-5000 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। एक ही दिन में 50 हजार युवाओं के हाथों में आधुनिक गैजेट पहुंचने से गोरखपुर मंडल में डिजिटल क्रांति को नई गति मिलेगी। डीएम दीपक मीणा के अनुसार, वर्ष 2021-22 में योजना की शुरुआत से लेकर अब तक जिले के 141085 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन से लाभान्वित किया जा चुका है। जि...