सीएम योगी आज संकुल में प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ शुक्रवार को दो दिनी दौरे पर बनारस पहुंच रहे हैं। वह सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में सरकारी योजनाओं और ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बीएचयू में विज्ञान भारती के अधिवेशन में भी शिरकत करेंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम करीब 4.30 बजे लखनऊ से पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में लगभग दो घंटे मंडलभर में चल रहीं और प्रस्तावित पीडब्ल्यूडी की सड़क परियोजनाओं की जनपदवार समीक्षा करेंगे। शाम करीब 7 बजे चौकाघाट स्थित पद्मश्री स्व. गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित प्रदर्शनी एवं शिविर का अवलोकन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.