सीएम योगी आज बढ़ाएंगे रोइंग खिलाड़ियों का उत्साह, करेंगे पुरस्कृत
गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। दो दिवसीय दौरे पर 21 मई गुरुवार को गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोइंग के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। गुरुवार की शाम 04 बजे मुख्यमंत्री यहां रामगढ़ताल में चल रही जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। रोइंग के दो फाइनल इवेंट देखने के बाद विजेताओं को पुरस्कृत कर संबोधन के जरिए सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। योगी इसके पूर्व अक्तूबर 2024 में सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में भी खिलाड़ियों को सम्मानित कर चुके हैं।
सीएम योगी की कार्यक्रम में भागीदारी सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल होकर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.