सीएम योगी आज गोरखपुर को देंगे सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात, इन प्रोजेक्ट का शिलान्यास
निज संवाददाता, जुलाई 23 -- सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर को ट्रांसपोर्टनगर पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। देवरिया बाईपास फोरलेन के पास आयोजित समारोह में योगी 813.52 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजना का लोकार्पण और 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 2.6 किमी की लंबाई वाले सिक्सलेन फ्लाईओवर से यात्रा काफी सुविधाजनक हो जाएगी। इसके अलावा पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौक तक मार्ग के फोरलेन में परिवर्तित हो जाने से महानगर की आंतरिक रोड कनेक्टिविटी में सुगमता बढ़ गई है। सीएम योगी 10 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इनमें नंदानगर पुलिस चौकी-शमशेर गेट मार्ग पर अंडरपास और सर्विस रोड, मुख्यमंत्री श्रमीजीवी महिला छात्रावास, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.