लखनऊ, जुलाई 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने जा रहे 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026' का शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय यह महोत्सव तीन से 5 जुलाई तक चलेगा, जिसमें सात श्रेणियों और 56 वर्गों में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ में तीन दिन 800 तरह के आम खाने का मौका, सीएम योगी करेंगे मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटनमहोत्सव की जानकारी यह जानकारी उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को 'जन भवन', लखनऊ में पहली बार आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे बागवानों को सीधे बाजार से जोड़ा जा सके। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आम महोत्सव में ज...