लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई। बैठक के दौरान डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों की जायज समस्याओं का समयबद्धता एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए युवा फेलो आराध्य शुक्ला व शिवांशु श्रीवास्तव को डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों के योगदान से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद खीरी ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- युवा उद्यमी योजना के ऋण आवेदन 30 तक निपटाएं डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण ...