सहारनपुर, जून 12 -- प्रणव अग्रवाल। सहारनपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और नए उद्योग स्थापित कराने के लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में बड़े लक्ष्य तय किए हैं, लेकिन सहारनपुर मंडल में योजना की प्रगति अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। प्रदेश स्तर पर जहां 1.50 लाख लाभार्थियों के लक्ष्य के मुकाबले केवल 6.55 प्रतिशत ऋण वितरण ही हो पाया है, वहीं सहारनपुर मंडल के जिले भी औसत प्रदर्शन से आगे नहीं निकल सके हैं। इससे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना की गति पर सवाल उठने लगे हैं। उद्योग विभाग के 10 जून तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 87,880 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 80,410 आवेदन बैंकों को भेजे गए। 14,406 मामलों को स्वीकृति भी मिल गई, लेकिन वास्तविक ऋण वितरण क...