मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकास खंडों, सम्पूर्णता अभियान और बैंकों से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों में लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में विलंब होने पर बैंक प्रबंधकों पर गहरी नाराजगी जताई। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक कर कमियों वाले आवेदनपत्रों का तत्काल निस्तारण कराएं। चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले बैंक प्रबंधकों के खिलाफ शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। उद्योग विभाग की योजनाओं की प्रतिदिन समीक्षा करने की हिदायत दी। डीएम ने आकांक्षात्मक विकास खंडों की समीक्षा में कई इंडिकेटरों की प्रगति खराब मिलने पर संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.