लखनऊ, अप्रैल 9 -- -फूड, ट्रेनिंग, डिजिटल और सर्विस सेक्टर बने युवाओं की पहली पसंदलखनऊ, विशेष संवाददातासीएम युवा योजना के माध्यम से युवाओं को इनोवेशन आधारित स्टार्टअप में आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। योजना के तहत प्रदेश में अब तक 10 हजार से अधिक इनोवेटिव उद्यम स्थापित किए जा चुके हैं। सीएम युवा के नोडल अधिकारी सर्वेश्वर शुक्ला के अनुसार, सीएम युवा के माध्यम से अब तक स्थापित कुल उद्यमों में 10% इनोवेटिव माडल पर आधारित उद्यम हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में इसे 25% तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पोर्टल पर इनोवेटिव बिजनेस प्लान व उनसे जुड़ी सकरात्मक कहानियों को बढ़ावा दिया जाएगा।सीएम युवा के तहत अलग-अलग क्षेत्र की बात की जाए तो फूड और रेस्टोरेंट व्यवसाय युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। इस क्षेत्र में सर्वाधिक ...