जौनपुर, अप्रैल 2 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष में जनपद को कुल 2700 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जनपद के युवाओं के उत्साह, विश्वास और मेहनत ने इस लक्ष्य को बहुत पीछे छोड़ दिया। योजना के तहत जनपद में कुल 9786 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8406 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए। जिसमें से 4026 आवेदन ऋण प्रदान करने हेतु स्वीकृत हुए है तथा अन्य 4092 आवेदन के सापेक्ष युवाओं को ऋण भी प्रदान किया जा चुका है। शेष आवेदनों पर ऋण स्वीकृति के लिए कार्यवाही की जा रही है। युवाओं के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक मजबूत और सार्थक कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.