भदोही, मार्च 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित हाल में चल रहे नौ दिवसीय कार्यशाला में शनिवार को शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यअतिथि रहे सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने योजनाओं पर चर्चा करते हुए दूर-दराज से आए लोगों से संवाद किए। शासन से संचालित योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी योजना से युवाओं को स्वरोजगार मिला है। वर्तमान समय में आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर सीखना अत्यंत जरूरी है। हमें छोटी से छोटी स्किल भी सीखने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि यहीं हमारे व्यक्तित्व और कार्यक्षमता को सशक्त बनाती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ नया सीखने का संकल्प ले तो वह न केवल अपने कार्य में दक्ष बनेगा बल्कि आत्मनिर्भर भी हो सकेगा। आज के प्रतिस्...