सीएम युवा उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े युवा
संभल, जून 5 -- ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत शुक्रवार को आयोजित बैठक में युवाओं ने स्वरोजगार की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्देश्य 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें रोजगार देने वाला बनाना रहा। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने हिस्सा लिया और योजना के तहत अपने दस्तावेज जमा किए। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में पात्र युवाओं को महिंद्रा ट्रैक्टर, आटा चक्की और मिनी राइस मिल जैसे व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया जाएगा। दस्तावेजों की जांच विभागीय अधिकारियों द्वारा बारीकी से की गई, जिससे ब्लॉक परिसर में पूरे दिन भीड़ बनी रही। एरिया मैनेजर शिवम पाण्डेय ने योजना की वित्तीय प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि लाभार्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार मार्जिन राशि बैंक खाते मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.