शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में गुरुवार को उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति को लेकर बैंकों के प्रतिनिधियों और लंबित फाइलों के आवेदकों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजना के तहत लंबित आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई और जिन बैंकों की प्रगति कम पाई गई, उनसे तेजी लाने पर चर्चा हुई। उपायुक्त उद्योग ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि प्रेषित फाइलों का शीघ्र निस्तारण कर स्वीकृत मामलों का तत्काल डिस्बर्समेंट सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र युवाओं को समय पर ऋण उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि बैंक अपने स्तर से भी दो-दो पात्र लाभार्थियों के आवेदन उपलब्ध कराएं, जिससे योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच सके। उन्होंने स्पष्ट किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.