मुजफ्फर नगर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के विकास भवन सभागार में सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। इसमें योजना के तहत तय किए गए कुल लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों द्वारा बेहद कम लोन स्वीकृत किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी और असंतोष व्यक्त किया। योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के जिम्मेदार अधिकारियों के उदासीन रवैये पर जमकर रोष प्रकट किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की इस महत्वाकांक्षी योजना में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मौजूद कई बैंक शाखा प्रबंधकों को उनकी लचर कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के लिए सख्त ...