सीएम युवा उद्यमी योजना में खीरी पांचवें स्थान पर
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए और खुद का रोजगार शुरू करने के लिए सीएम युवा उद्यमी योजना चलाई जा रही है। इस योजना में उद्योग शुरू करने के लिए पांच लाख रुपए का ऋण बैंकों से दिलाया जाता है। आवेदन करने वाले युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए समय से ऋण मिले इसकी लगातार मनीटरिंग की जा रही है। सीएम युवा उद्यमी योजना में ऋण वितरण में खीरी जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। डीएम की लगातार निगरानी, बैंकों की समीक्षा से लक्ष्य से अधिक ऋण बैंकों ने स्वीकृत किया है। सीएम युवा उद्यमी योजना में शासन ने जिले में 1800 युवाओं को ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया था। जिले के 4719 युवाओं ने ऋण वितरण के लिए आवेदन किया। जांच व सत्यापन में 3275 आवेदन सही मिलने पर ऋण स्वीकृति के लिए बैंकों को भेजे गए। इनमें से 1853 युवाओं के ऋण स्वीकृत करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.